देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई
जमशेदपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 3 दिसंबर को देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग भी मौजूद थे।

जमशेदपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती 9:30 बजे सोनारी चित्रगुप्त भवन में 3 दिसंबर को मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा जी के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी लाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मनोज कुमार सिन्हा , संजीव सिन्हा , श्याम बिहारी लाल , अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, अमरेन्द्र मलिक, शशांक शेखर, सुनील कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


