ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजयंती पर याद किए गए डॉ. परमेश्वर शाहाबादी

जयंती पर याद किए गए डॉ. परमेश्वर शाहाबादी

भोजपुरी-हिन्दी कविता, गीत, नवगीत के यशस्वी रचनाकार स्व. डॉ. परमेश्वर दुबे शाहाबादी की 74वीं जयंती पर छोटा गोविंदपुर में विचार सह कवि गोष्ठी...

जयंती पर याद किए गए डॉ. परमेश्वर शाहाबादी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Feb 2020 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी-हिन्दी कविता, गीत, नवगीत के यशस्वी रचनाकार स्व. डॉ. परमेश्वर दुबे शाहाबादी की 74वीं जयंती पर छोटा गोविंदपुर में विचार सह कवि गोष्ठी हुई।

प्रताप कल्याण केन्द्र में गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. अमर कुमार सिंह और संचालन मनोकामना सिंह अजय ने किया। सर्वप्रथम डॉ. शाहाबादी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गोष्ठी में शाहाबादी के साहित्यिक अवदानों की चर्चा हुई। उनके शोधग्रंथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की भोजपुरी लोक कथाओं का सामाजिक अध्ययन और नवगीत संग्रह फूल हरसिंगार के पर समीक्षात्मक परिचर्चा की गई। गोष्ठी में गंगा प्रसाद अरुण, सरोज कुमार सिंह मधुप, डॉ. अमर कुमार सिंह, मनोकामना सिंह अजय, संजय पाठक ने काव्य पाठ किया। डॉ. अमर कुमार सिंह ने कहा कि साहित्यकार अपनी कलम के बल पर, अपने साहित्य के माध्यम से युग-युग तक जीवित रहता है। मौके पर जयशंकर दुबे, कपिलदेव गिरि, जनार्दन प्रसाद सिंह, रणधीर प्रसाद सिंह, शिवमुनि शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, एसपी श्रीवास्तव, नागेश्वर सिंह, रामदेव प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें