ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी में दो मासूमों को कुत्तों ने नोचा

सोनारी में दो मासूमों को कुत्तों ने नोचा

सोनारी के खूंटाडीह में कुत्तों ने दो मासूमों को नोच डाला। एक को जबड़े में दबोचे रखा तो दूसरे की गले के जबड़े से दबोच चेहरे पर पंजा गड़ाए रखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर फेंककर कुत्तों को...

1/ 2सोनारी के खूंटाडीह में कुत्तों ने दो मासूमों को नोच डाला। एक को जबड़े में दबोचे रखा तो दूसरे की गले के जबड़े से दबोच चेहरे पर पंजा गड़ाए रखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर फेंककर कुत्तों को...
सोनारी के खूंटाडीह में कुत्तों ने दो मासूमों को नोच डाला। एक को जबड़े में दबोचे रखा तो दूसरे की गले के जबड़े से दबोच चेहरे पर पंजा गड़ाए रखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर फेंककर कुत्तों को...
2/ 2सोनारी के खूंटाडीह में कुत्तों ने दो मासूमों को नोच डाला। एक को जबड़े में दबोचे रखा तो दूसरे की गले के जबड़े से दबोच चेहरे पर पंजा गड़ाए रखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर फेंककर कुत्तों को...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 30 Jul 2018 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी के खूंटाडीह में कुत्तों ने दो मासूमों को नोच डाला। एक को जबड़े में दबोचे रखा तो दूसरे की गले के जबड़े से दबोच चेहरे पर पंजा गड़ाए रखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया और दोनों की जान बची। एक मासूम की उम्र डेढ साल, जबकि दूसरे की एक साल दो महीने है।

गगनदीप की चीख सुनकर दौड़े मां-बाप : पहली घटना खूंटाडीह मस्जिद के निकट ए ब्लॉक की सुबह साढे सात बजे की है। यहां परमजीत सिंह अपनी पत्नी सरणजीत कौर से बात कर रहे थे और उनकी डेढ़ साल की बेटी गगनदीप कौर सड़क के किनारे खेल रही थी। अचानक चार कुत्तों का झुंड आया और एक ने गगनदीप के चहरे को अपने जबड़े में कस लिया। उसे खींचकर ले जाने लगा। बच्ची के चीखने पर उनके मां-बाप की निगाह पड़ी और उन्होंने पत्थर चलाकर गगनदीप को कुत्तों से बचाया।

आधे घंटे बाद उसी रोड पर फिर घटना : गगनदीप को जख्मी करने के ठीक आधा घंटे बाद उसी रोड के आगे कोयला टाल के पास कुतों ने अभिजीत सेन को निशाना बनाया। तीर्थो सेन के बेटे अभिजीत दादी कल्पना सेन के साथ घर के बाहर था और खेलते हुए सड़क पर चला गया था। इस बीच वह कुत्तों की झुंड की चपेट मे आ गया। एक कुत्ता अभिजीत पर झपट पड़ा। उसके गिरने के बाद उसके चेहरे पर पंचा रख दिया। दादी के चिल्लाने पर मां मौसमी दौड़कर आई और बर्तन को कुत्तों पर फेंक बेटे को बचाया। दोनों को बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई। परिजन इस घटना के बाद सोनारी थाना गए। लेकिन पुलिस ने कहा कि यदि कुत्ते पालतू होते तो उनके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें