ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडॉक्टर बोले सिविल सर्जन से, कोरोना ड्यूटी में पांच महीने छुट्टी नहीं मिली सर

डॉक्टर बोले सिविल सर्जन से, कोरोना ड्यूटी में पांच महीने छुट्टी नहीं मिली सर

पूर्वी सिंहभूम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी डॉक्टरों ने शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ आरएन झा से मिलकर कोरोना जांच के टारगेट का विरोध...

डॉक्टर बोले सिविल सर्जन से, कोरोना ड्यूटी में पांच महीने छुट्टी नहीं मिली सर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 05 Sep 2020 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी डॉक्टरों ने शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ आरएन झा से मिलकर कोरोना जांच के टारगेट का विरोध किया। डॉक्टरों ने कहा कि पांच महीने से बगैर छुट्टी के काम कर रहे हैं। केंद्र के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण क्वारेंटाइन में हैं। इससे कर्मचारियों की कमी है। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी कोरोना जांच नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में टारगेट पूरा करने में मुश्किल हो रही है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा टारगेट का प्रेशर बनाने से काम सही ढंग से नहीं हो पाता है। इससे सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें