ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडीएनए रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि

डीएनए रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि

रेल थाना के दारोगा चंद्र भूषण को स्टेशन से अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्याकांड में डीएनए जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिल गई। रेल एसपी डॉ. एहतेशाम बकारिब के आदेश पर बच्ची के सिर व शरीर के कुछ भाग को डीएनए...

डीएनए रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 30 Aug 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल थाना के दारोगा चंद्र भूषण को स्टेशन से अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्याकांड में डीएनए जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिल गई। रेल एसपी डॉ. एहतेशाम बकारिब के आदेश पर बच्ची के सिर व शरीर के कुछ भाग को डीएनए जांच के लिए गुजरात विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लेबोरेटरी) में भेजा गया था। टाटानगर स्टेशन से बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या के मामले में बच्ची की मां एवं मुख्य आरोपी रिंकू साहू के खून का नमूना भी भेजा गया था। इससे बच्ची की शिनाख्त होने के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

15 दिन बाद मिला था सिर: टाटानगर स्टेशन से बच्ची का अपहरण 25 जुलाई की रात टेल्को के रिंकू साहू, काशीडीह के कैलाश कुमार ने किया था। रेल पुलिस ने 28 जुलाई को रिंकू साहू पकड़ा था। पूछताछ के बाद 30 जुलाई को टेल्को रामाधीन बगान की झाड़ी से बच्ची का सिर कटा शव मिला व सिर 9 अगस्त को एक कंपनी परिसर से बरामद हुआ। लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं बच्ची के कपड़े नहीं मिला है। जबकि रेल पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छह बार जांच कराया था।

आरोप पत्र जल्द दायर होगा : डीएनए रिपोर्ट मिलने के साथ रेल पुलिस अदालत में आरोप पत्र दायर करने में जुट गई। बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या मामले में रिंकू साहू, कैलाश कुमार और मोनू मंडल आरोपी हैं। मां के बयान पर केस दर्ज कर रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को घाघीडीह जेल भेजा है।

हथियार के लिए नार्को: बच्ची की हत्या के बाद हथियार एवं कपड़ों को छिपाने की जगह जानने के लिए रेल पुलिस रिंकू साहू का नार्को करा सकती है। इसका कारण है कि बच्ची की हत्या के एक महीने बाद तक रेल पुलिस को दोनों साक्ष्य बरामद नहीं हुए हैं। टाटानगर रेल पुलिस मुख्यालय में एक सप्ताह पहले नार्को के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें