ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदिव्यांग लड़ेंगे कोल्हान की 5 सीटों पर चुनाव

दिव्यांग लड़ेंगे कोल्हान की 5 सीटों पर चुनाव

दिव्यांगों की संस्था झारखंड लोकमंच की बैठक सिदगोड़ा पार्क मैदान में रविवार को हुई। इसमें निर्णय हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान के पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इनमें...

दिव्यांग लड़ेंगे कोल्हान की 5 सीटों पर चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Jun 2019 02:32 AM
ऐप पर पढ़ें

दिव्यांगों की संस्था झारखंड लोकमंच की बैठक सिदगोड़ा पार्क मैदान में रविवार को हुई। इसमें निर्णय हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान के पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, पोटका और बहरागोड़ा सीटें शामिल हैं। तय हुआ कि बहुत जल्द प्रत्याशी तय कर नाम की घोषणा की जाएगी।

इससे पहले बैठक में चर्चा हुई कि पूरे कोल्हान में दिव्यांगों को चुनाव में कैसे प्रत्याशी बनाया जाए। कई नामों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने तय किया कि विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर जनता के बीच जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू की जाए। तय हुआ कि विश्व योग दिवस कार्यक्रम में सभी दिव्यांग भाग लेंगे।

आज मंच निकालेगा कैंडल मार्च

मंच ने अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची को तड़पाकर मारने के विरोध में सोमवार शाम 6 बजे साकची गोलचक्कर पर कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीपक कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द देशबंधु, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अरुण गुप्ता, रजत चौधरी, डॉ. विशेश्वर यादव, मुख्तार आलम, मनोज कुमार, शेखर जी एवं अरुण कुमार सिंह शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें