ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविधानसभा चुनाव में दिव्यांग भी दिखा रहे हैं उत्सुकता

विधानसभा चुनाव में दिव्यांग भी दिखा रहे हैं उत्सुकता

विधानसभा चुनाव में दिव्यांग भी अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करेंगे, इसकी जानकारी झारखंड लोकमंच के महामंत्री डॉ. विशेश्वर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में दिव्यांग अपनी उम्मीदवारी...

विधानसभा चुनाव में दिव्यांग भी दिखा रहे हैं उत्सुकता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 07 Nov 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव में दिव्यांग भी अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करेंगे, इसकी जानकारी झारखंड लोकमंच के महामंत्री डॉ. विशेश्वर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में दिव्यांग अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर पूरे राज्य के दिव्यांगों से अपील है कि अपना अधिकार पाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। 10 नवंबर तक अपने प्रोफाइल तथा विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखकर जमा करें, ताकि झारखंड लोक मंच के सदस्य उनको हर तरह से सहयोग कर सकें। कुछ क्षेत्रों में दिव्यांगजनों में चुनाव लड़ने की उत्सुकता दिखाई है, लेकिन पैसे के अभाव में वे अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। बड़े-बड़े दिग्गजों के सामने दिव्यांग विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं, यह सराहनीय है। चार से पांच लोगों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें