Jamshedpur News: स्थानीय खाद्य से पौष्टिक व्यंजन बनाने का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: बुधवार को समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बीच व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन बनाए गए। गोलमुरी-सह-जुगसलाई को पहला, बोड़ाम को दूसरा और बहरागोड़ा को तीसरा पुरस्कार मिला। उपायुक्त राजीव रंजन ने पोषण की गुणवत्ता पर जोर दिया।

Jamshedpur News: स्थानीय खाद्य से पौष्टिक व्यंजन बनाने का दिया संदेश

Jamshedpur News: स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बीच जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण-2.0 के तहत 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने स्थानीय खाद्य पदार्थों और पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में गोलमुरी-सह-जुगसलाई बाल विकास परियोजना कार्यालय को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये, बोड़ाम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये और बहरागोड़ा को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

पोषण की गुणवत्ता

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पोषण का संबंध केवल भोजन की मात्रा से नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता और आवश्यक पोषक तत्वों से भी है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की गर्भवती, धात्री महिलाओं, शिशुओं और बच्चों तक पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका है। स्थानीय सामग्री से स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर परिवारों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा सकता है। ऐसे आयोजन लोगों की खान-पान संबंधी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार हैं।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता

कार्यक्रम में डीडीसी नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुन्जय कुमार, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका शामिल हुईं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦व्यंजन प्रतियोगिता कब आयोजित की गई थी?−
व्यंजन प्रतियोगिता बुधवार को समाहरणालय में आयोजित की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: स्थानीय खाद्य से पौष्टिक व्यंजन बनाने का दिया संदेश