Jamshedpur News: एसआईआर में बीएलओ की मदद करें मतदाता : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: पूर्वी सिहंभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे बीएलओ की सहायता करें और उपलब्ध फार्म को जल्दी भरकर लौटाएं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग फार्म बिना भरे लौटाते हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है, लेकिन डिजिटल प्रक्रिया में समय लगेगा।

Jamshedpur News: एसआईआर में बीएलओ की मदद करें मतदाता : उपायुक्त

Jamshedpur News: पूर्वी सिहंभूम के जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर की चल रही प्रक्रिया में बी एल ओ की मदद करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ उन्हें जो फार्म उपलब्ध करा रहे हैं, उसे पढ़कर और भरकर जल्द से जल्द उन्हें लौटा दें। क्या बेहद आसान है, सिर्फ उसे गौर से पढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि कुछ मतदाता फॉर्म लेकर और बिना भरे ही उसे लौटा दे रहे हैं। इससे बी एल ओ की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक बीएलओ को करीब 1200 मतदाताओं का एसआईआर करना है।

ऐसे में उनके लिए हर मतदाता का फॉर्म भरकर फिर उसे डिजिटाइज कर वेबसाइट पर अपलोड करना संभव नहीं है। उन्होंने इस मामले में लोगों से संवेदनशील होने के लिए कहा है, क्योंकि भले ही फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है, लेकिन बीएलओ को जमा फॉर्म को डिजिटाइज करने में भी करीब 10 दोनों का समय लगेगा। इसीलिए यह काम जल्द पूरा होने से ही समय पर सारी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।