Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDistrict Administration Organizes Epilepsy Camp under Project Ullas in East Singhbhum
प्रोजेक्ट उल्लास के मिर्गी जांच शिविर चाकुलिया में 2 फरवरी को

प्रोजेक्ट उल्लास के मिर्गी जांच शिविर चाकुलिया में 2 फरवरी को

संक्षेप:

उपायुक्त ने शिविर की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश अभी तक

Jan 16, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत 2 फरवरी को मिर्गी कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चाकुलिया में किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस विशेष शिविर के आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अब तक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों 1560 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और मिर्गी से पीड़ित 967 लोगों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जा रहा और उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य मिर्गी के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी जरूरी सामान और व्यवस्था समय पर सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। साथ ही मरीजों में दवा का वितरण, परामर्श एवं फॉलोअप की समुचित व्यवस्था भी की जाए। मिर्गी कैम्प के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे व ऑनलाइन भी जुड़े।