Jamshedpur News: बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के समीप लीज भूमि पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानों को तोड़ा गया

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में 17 दुकानों को हटाया गया। टाटा स्टील की ओर से आवेदन देने के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की गई। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के समीप लीज भूमि पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानों को तोड़ा गया
बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के समीप लीज भूमि पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानों को तोड़ा गया

Jamshedpur News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे प्रशासन ने अभियान चलाकर करीब 17 दुकानों को हटाया। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी और पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की गई।

कार्रवाई की जानकारी

बताया गया कि संबंधित जमीन पर अतिक्रमण को लेकर टाटा स्टील की ओर से प्रशासन को आवेदन दिया गया था। इसके बाद संबंधित अतिक्रमणवाद में पारित आदेश के आधार पर अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासनिक टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची।

प्रशासनिक टीम की कार्यवाही

दंडाधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में चिह्नित क्षेत्र में बनी दुकानों और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया था। नियुक्त दंडाधिकारी के अनुसार टाटा स्टील की ओर से दिए गए आवेदन और अनुमंडल प्रशासन के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भविष्य की कार्रवाई

इधर, प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार साकची थाना क्षेत्र में भी विभिन्न अतिक्रमणवादों में पारित आदेश के आधार पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्धारित की गई है। संबंधित राजस्व अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर दंडाधिकारी को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कितनी दुकानों को हटाया?−
प्रशासन ने करीब 17 दुकानों को हटाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के समीप लीज भूमि पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 दुकानों को तोड़ा गया