ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसंस्कृत के संवर्धन पर हुई चर्चा

संस्कृत के संवर्धन पर हुई चर्चा

जमशेदपुर। संवाददाता कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नात्तोकर संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत...

संस्कृत के संवर्धन पर हुई चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 03 Mar 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर, संवाददाता

कोल्हान विवि के स्नातकोत्तर (पीजी) संस्कृत विभाग में बुधवार को संगोष्ठी हुई। इसमें संस्कृत भाषा के संवर्धन पर चर्चा हुई। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ. तपेश्वर पांडे ने पुष्पगुच्छ देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीशदेव पुजारी ने संस्कृत भाषा का संवर्धन किस प्रकार हो इसपर व्याख्यान दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ. चंद्रदीप कश्यप ने भी कई बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला महाविद्यालय चाईबासा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. निवारण महथा ने किया। इस कार्यक्रम में चाईबासा स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मणि त्रिपाठी, जेपी सिंह, युगल किशोर प्रसाद सिंह स्नात्तोकर संस्कृत विभाग के छात्र-छात्राएं तथा अन्य विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें