सीट वृद्धि को लेकर दिल्ली में हुई बैठक
जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता एमबीबीएस और पीजी में सीट वृद्धि को लेकर संसाधनों

जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। एमबीबीएस और पीजी में सीट वृद्धि को लेकर संसाधनों की स्थिति और आगे की तैयारियों पर चर्चा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय में हुई बैठक में शामिल हुए। प्राचार्य ने वहां पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया और आगे की योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान एमबीबीएस की 150 सीटों को बढ़ाकर 250 करने और पीजी की सीटों को 56 से बढ़ाकर 150 तक करने पर चर्चा की गई। इसमें आधारभूत संरचना के अलावा फैकल्टी की समस्या सबसे बड़ी रही। इसके लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही फैकल्टी लाकर इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि बैठक में रांची और धनबाद से भी लोग पहुंचे थे। सभी जगहों पर पीजी के नए विषयों में पढ़ाई शुरू करने या सीटों में वृद्धि करने पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


