जयपुर तक सीधी ट्रेन सेवा, मारवाड़ी सम्मेलन का आंदोलन रंग लाया

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर से जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संघर्ष के बाद यह सफलता मिली है। इस सेवा से व्यापार, धार्मिक और पारिवारिक यात्राओं में लोगों को राहत मिलेगी। लाखों लोग इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

जयपुर तक सीधी ट्रेन सेवा, मारवाड़ी सम्मेलन का आंदोलन रंग लाया

जमशेदपुर। टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निरंतर आंदोलन और संघर्ष के बाद यह सफलता मिली है। जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद विद्युत महतो व विधायक सरयू राय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से व्यापार, धार्मिक एवं पारिवारिक यात्राओं में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जमशेदपुर से राजस्थान जाने वाले लाखों लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। सम्मेलन ने जल्द सेवा शुरू करने की उम्मीद जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।