कोल्हान डीआईजी ने की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश
कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते अपराध की स्थिति की समीक्षा के लिए डीआईजी अनुरंजन किसपटाह जमशेदपुर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। डीआईजी ने चोरी और लूट पर त्वरित कार्रवाई करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपटाह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के एसएसपी, एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चोरी, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


