ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचंद्रयान की सफल लैडिंग के लिए धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने की पूजा

चंद्रयान की सफल लैडिंग के लिए धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने की पूजा

धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ की ओर से शुक्रवार को चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष पूजा की गई। स्वर्णरेखा नदी तट स्थित श्रीश्री आनंदेश्वर शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। संघ के अध्यक्ष पंडित...

चंद्रयान की सफल लैडिंग के लिए  धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 07 Sep 2019 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ की ओर से शुक्रवार को चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष पूजा की गई। स्वर्णरेखा नदी तट स्थित श्रीश्री आनंदेश्वर शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। संघ के अध्यक्ष पंडित बिपिन कुमार झा के नेतृत्व में जेगि विधि खुशी रहहिपुर लोगा, करहि कृपा निधि सोई संजोगा सम्पुष्टित संदर कांड पाठ किया गया। इस पाठ में गोपाल कुमार झा, विपिन कुमार पांडेय, मणिकांत झा, चंद्रमौलेश्वर झा, संतोष पांडेय, प्रेमचंद झा सहित धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के पदाधिकारी और अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए। बिपिन कुमार झा ने कहा कि राज्य के जनसमूह, जनमानस और राष्ट्र के हर क्षेत्र के लोगों की खुशी की कामना की गई। जो जिस विधि से समृद्ध रहना चाहते हैं, ईश्वर उनकी मनोकामना को पूर्ण करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें