ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविकास का तबादला, विनोद बने टाटानगर रेलवे के नए एरिया मैनेजर

विकास का तबादला, विनोद बने टाटानगर रेलवे के नए एरिया मैनेजर

टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (एआरएम) विकास कुमार का तबादला खड़गपुर मंडल में हो गया। उनकी जगह पर चक्रधरपुर मंडल के सहायक परिचालन प्रबंधक विनोद...

विकास का तबादला, विनोद बने टाटानगर रेलवे के नए एरिया मैनेजर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 01 Jan 2021 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (एआरएम) विकास कुमार का तबादला खड़गपुर मंडल में हो गया। उनकी जगह पर चक्रधरपुर मंडल के सहायक परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार को टाटानगर का एआरएम बनाया गया है। एआरएम विकास कुमार की पत्नी भी पहले चक्रधरपुर मंडल में पदाधिकारी थीं, जिनका तबादला कुछ दिनों पूर्व खड़गपुर मंडल में हुआ था। इसके आधार पर एआरएम विकास कुमार का भी तबादला हुआ है। विकास को प्रमोशन देकर खड़गपुर मंडल का परिचालन पदाधिकारी बनाया गया है। विकास कुमार ने 27 जून 2018 को टाटानगर में एआरएम का प्रभार संभाला था। उनके कार्यकाल में टाटानगर में स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कई विकास कार्य हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें