ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडीसी के खिलाफ उपमुखिया संघ ने भी भरी हुंकार

डीसी के खिलाफ उपमुखिया संघ ने भी भरी हुंकार

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ ने...

डीसी के खिलाफ उपमुखिया संघ ने भी भरी हुंकार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Jan 2023 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ ने भी समर्थन दिया है। इसे सफल बनाने के लिए जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की बैठक शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने कहा कि इन दिनों बीडीओ, सीओ बेलगाम हो गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान और अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करना पड़ रही है। इसका कारण अफसरशाही का हावी होना है। वहीं, संघ के संरक्षक सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की एकजुटता से ही सरकारी पदाधिकारियों में भय उत्पन्न होगा। पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की एकजुटता से ही पिछले दिनों धरना पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों की मांगें माननी पड़ी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को डीसी ऑफिस के समक्ष दिए जा रहे धरना-प्रदर्शन में वे भी शामिल होंगे। अध्यक्ष राकेश चौबे ने अध्यक्षता की जबकि संचालन मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व उपमुखिया कुमोल यादव ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें