उपायुक्त ने मानगो फ्लाईओवर निर्माण का किया निरीक्षण
फोटो-3 कहा, यातायात डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करें निर्माण कार्य

उपायुक्त राजीव रंजन ने मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक सह अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय से निर्माण की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, यातायात प्रबंधन की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गति को और अधिक तेज करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिये।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि मानगो ओवरब्रिज क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसके पूरा होने से शहर पर यातायात के दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान धालभूम के एसडीएम अर्नव मिश्रा, डीटीओ धनंजय एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


