Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDeputy Commissioner Inspects Jamshedpur Haat Palash Mart Construction
10 दिन में पूरा होगा जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट निर्माण : उपायुक्त

10 दिन में पूरा होगा जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट निर्माण : उपायुक्त

संक्षेप:

साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया। यह मार्ट ग्रामीण हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बनाया जा रहा है, जिससे कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित और बेचने का स्थायी मंच मिलेगा।

Feb 06, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को 10 दिन के भीतर भवन निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बिक्री करने के लिए स्थायी मंच मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने उप विकास आयुक्त को मार्ट की दुकानों के आवंटन, संचालन और रखरखाव के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।