शहर के बड़े नालों की सफाई नहीं, डेंगू का खतरा
जिले में डेंगू के बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। हालांकि, शहर के बड़े नालों की सफाई नहीं की गई है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा बना रहेगा। जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अगले महीने शुरू होगी।

जिले में डेंगू के पांव नहीं पसरे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण को दे दिया गया है, लेकिन शहर के बड़े नालों आदि की सफाई नहीं की गई है। ऐसे में डेंगू के फैलने का खतरा बना रहेगा। इस संबंध में जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. असद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अगले महीने से शुरू की जाएगी, ताकि डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सके।जानकारी के अनुसार, जिला में 2023 में डेंगू के सार्वाधिक मामले आए थे। इस वर्ष करीब एक हजार से अधिक मामलों में कई मौतें भी हुई थीं। लेकिन 2025 में करीब 150 मामले ही आए थे।
इस बार मामले नहीं बढ़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखते हुए विभाग के लोगों को प्रशिक्षण भी दिया है। लेकिन जबतक शहर साफ नहीं होगा यह डर बना रहेगा। मानगो क्षेत्र हो या जुगसलाई बड़े नालों की सफाई नहीं की गई है। जबकि अब वर्षा शुरू होने वाली है। अभी भी सफाई नहीं की गई तो डेंगू के मामले शहर में बढ़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


