Jamshedpur News: पुलिस जवानों के अभाव में टल गया भुइयांडीह में घर तोड़ने का अभियान
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: भुइयांडीह में 145 घरों को तोड़ने का अभियान पुुलिस कर्मियों की कमी के कारण टल गया। जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आवश्यक संख्या में पुलिस नहीं आई, क्योंकि कई जवान श्रावणी मेला में देवघर गई हैं। इससे पहले, अगस्त में एक अन्य तोड़ने का कार्यक्रम भी इसी कारण स्थगित हुआ था।

Jamshedpur News: पुलिस कर्मियों के अभाव में भुइयांडीह में नदी किनारे बने 145 घरों को तोड़ने का अभियान गुरुवार को टल गया। जमशेदपुर के सीओ सह अभियान के वरीय दंडाधिकारी मनोज कुमार और दो अन्य मजिस्ट्रेट बनाये गये राजस्व कर्मचारी अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों का इंतजार करते रह गये। बाद में उन्हें बताया गया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी नहीं हैं। अधिकांश जवान श्रावणी मेला में देवघर भेजे गए हैं। इससे पूर्व गत चार अगस्त को मानगो के बैकुंठनगर व ओल्ड पुरुलिया रोड में नदी किनारे के 16 घरों को तोड़ने का अभियान इसी वजह से टल गया था।
दोनों अंचलों में कुल 161 घरों को तोड़ने का अभियान एनजीटी के आदेश के आलोक में क्रियान्वित होना है।


