नगर परिषद की पहली बैठक में टैक्स बढ़ोतरी का विरोध
जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स 20 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर पुनर्विचार की मांग की गई है। वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल ने नगर परिषद की बैठक में इस मुद्दे को उठाया। बैठक में नए सड़क निर्माण और विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए गए।

जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स 20 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर पुनर्विचार की मांग की गई है। वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल ने सोमवार को नगर परिषद की बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से टैक्स कम करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की। जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों की पहली बैठक में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर विोध जताया गया। सोमवार को सभागार में अध्यक्ष नौशीन खान की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। इसमें उपाध्यक्ष अर्चना दुबे सहित सभी वार्ड पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने भाग लिया। बैठक में वार्ड पार्षद नेहा सिंह समेत अन्य सदस्यों ने क्षेत्र की सफाई, बिजली, पेयजल और सड़क की स्थिति पर चर्चा की।दो
सड़क को मंजूरीबैठक में कुम्हारपाड़ा से शिवघाट मोड और फिरंगी चौक से रामटेकरी रोड में परिहार भवन तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। रामटेकरी रोड को बागबेड़ा से सीधे जोड़ने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। नगर परिषद ने वार्ड सदस्यों की पहल से 36 विकास योजनाओं और यातायात से जुड़ी 14 योजनाओं को मंजूरी दी। बैठक में शहरी परिवहन व्यवस्था, नागरिक सुविधा, संस्थागत विकास, क्षमता संवर्धन और 15वें वित्त आयोग योजना पर भी चर्चा हुई।बीते वर्ष 15 करोड़ 75 लाख हुआ खर्चपिछले वित्तीय वर्ष में विकास मद में 15 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि आंतरिक वसूली 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक रही। 15वें वित्त आयोग से क्षेत्र को पहला फंड 5 करोड़ रुपये मिला है।ये पार्षद हुए शामिलपहली बैठक में वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, नेहा सिंह, शिल्पा तापड़िया, सुरेश शर्मा, राहत हुसैन, शेख अब्दुल आकिब, मो. इरशाद हैदर, जगदीप सिंह, मो. अब्बास अंसारी, निताई चंद सासमाल, सुरेंद्र कौर रेकी, सौरव रजक, फिरदौस परवीन, जीशान हुसैन, सालेहा अमीरा, अमरीन परवीन, रशीद इकबाल अंसारी व गुलबहार बेगम शामिल हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


