दलमा ज्वालामुखी एवं दूधी नाला संरचना को भूगर्भीय धरोहर घोषित करने की मांग की

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सरयू राय ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र एवं मांडू के दूधी नाला की

दलमा ज्वालामुखी एवं दूधी नाला संरचना को भूगर्भीय धरोहर घोषित करने की मांग की

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सरयू राय ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र एवं मांडू के दूधी नाला की भू-संरचनाओं को ‘जियोलॉजिकल हैरिटेज’ घोषित करने की मांग की है।सरयू राय ने कहा कि दलमा क्षेत्र करीब 160 करोड़ वर्ष पुराना महासागरीय ज्वालामुखी का अवशेष है, जो दो टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से बना। यहाँ चिलगू के पास ज्वालामुखीय राख और ‘पिलो लावा’ जैसी दुर्लभ संरचनाएँ मौजूद हैं, जो मानवीय हस्तक्षेप से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। दूधी नाला क्षेत्र महादेशीय हिमनदों से निर्मित अनमोल भूगर्भीय धरोहर है।विधायक ने चेतावनी दी कि अगर इन्हें अविलंब संरक्षित नहीं किया गया तो ये अज्ञानतावश नष्ट हो सकती हैं।

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी इन्हें भूगर्भीय धरोहर घोषित करने को उपयुक्त पाया है। फिलहाल झारखंड में सिर्फ राजमहल फॉसिल पार्क को यह दर्जा प्राप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।