काकीडीह-दांदुडीह मार्ग पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु जल्द चालू कराने की मांग
पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के कुमीर पंचायत के खिजुरडीह नाला पर प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना का कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठी है। आम आदमी पार्टी के मनसाराम पावरी ने ज्ञापन सौंपा है। पुल निर्माण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के खिजुरडीह नाला पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठने लगी है।
निर्माण कार्य की जानकारी
आम आदमी पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनसाराम पावरी ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि काकीडीह-दांदुडीह मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पिछले करीब ढाई वर्षों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन अब तक पहुंच पथ का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का खतरा
मनसाराम पावरी ने बताया कि जून महीने से मानसून शुरू होने वाला है। भारी बारिश होने की स्थिति में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है। पूर्व में भी बारिश के दौरान कई दिनों तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद रह चुकी है। ऐसे में बरसात शुरू होने से पहले पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूरा करना बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों की चिंता
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और आम ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुल अधूरा रहने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर पुल को चालू कराने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


