टांगरजोडा में रेलवे जल्द शुरू करें स्टेशन: पूर्व विधायक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में टाटानगर बादामपहाड़ रेल मार्ग पर टांगरजोडा स्टेशन की मांग फिर से उठाई गई है। पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने रेलवे महाप्रबंधक को पत्र भेजकर स्टेशन खोलने में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने रेलवे अंडरपास के कार्य को भी शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

टांगरजोडा में रेलवे जल्द शुरू करें स्टेशन: पूर्व विधायक

जमशेदपुर। टाटानगर बादामपहाड़ रेल मार्ग में टांगरजोडा स्टेशन की मांग फिर से उठने लगी। पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। पूर्व विधायक ने बताया कि रेलवे टांगरजोडा सर्वे भी कर चुका है लेकिन स्टेशन को शुरू करने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बहलदा आंवलाजूडी रेलवे जंक्शन व बहलदारोड रेलवे स्टेशन की बीच निर्मित तीन रेलवे अंडरपास को भी शुरू करने का मुद्दा उठाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।