मां तुझे सलाम संस्था ने की स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
Feb 22, 2026 02:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
मां तुझे सलाम संस्था ने जिला प्रशासन से करगिल चौक से ब्लॉक ऑफिस गेट तक स्ट्रीट लाइट लगाने की अपील की है। अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए रोशनी की व्यवस्था जरूरी है, क्योंकि मतगणना सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी।

मां तुझे सलाम संस्था ने जिला प्रशासन से अपील की है कि करगिल चौक खासमहाल से ब्लॉक ऑफिस गेट तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने आज बयान जारी कर कहा कि 27 फरवरी को खासमहाल स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने वाली है। मतगणना सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी। ऐसे में वहां आने वाले लोगों को अंधेरे की वजह से दिक्कत हो सकती है। इसीलिए सुरक्षा कारणों से सड़क किनारे रोशनी की व्यवस्था यथाशीघ्र होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


