टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाए रेलवे : जोशी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और हावड़ा से जूनागढ़, कांटाबाजी व टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाने की मांग उठाई गई है। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रेलवे जीएम को पत्र देकर यात्री सुविधाओं में विस्तार की अपील की। नई ट्रेनों के संचालन और कोचों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाए रेलवे : जोशी

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और हावड़ा से जूनागढ़, कांटाबाजी व टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस में रेलवे को जल्द स्लीपर कोच लगाना चाहिए। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व जोन में रेल जीएम के सचिव को पत्र ज्ञापन देकर यह मुद्दा उठाया। रेलवे फैंस शशांक शेखर, सोमांको तिरु व सोहम दास भी मौजूद थे। रेलवे सलाहाकार समिति सदस्य ने यात्री सुविधा में विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन की मांग रखी। इसमें रांची से जयपुर, शालीमार से पुणे और हटिया या रांची से पुणे के लिए अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेन चलाने की मांग शामिल है। अरुण जोशी ने कहा कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है।

नई ट्रेन चलने और कोचों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।