टाटा व रांची से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की उठी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टाटानगर और रांची स्टेशन से प्रयागराज तक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है। झारखंड कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने रेल जीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि कुंभ में हजारों...

टाटा व रांची से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की उठी मांग

जमशेदपुर। टाटानगर और रांची स्टेशन से प्रयागराज तक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में उठने लगी है। फेडरेशन चैंबर ऑफ झारखंड कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने कुंभ स्पेशल ट्रेन के लिए रेल जीएम को पत्र भेजा है। चैंबर अध्यक्ष के अनुसार, कुंभ में झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से हजारों श्रद्धालु स्नान करने जाएंगे। श्रद्धालुओं और साधु-संतो की सुविधा में स्पेशल ट्रेन आवश्यक है। इधर, दक्षिण पूर्व जोन रेलवे सलाहाकार समिति के पूर्व सदस्य अरुण जोशी ने भी स्पेशल ट्रेन चलाने पर जोर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।