Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDemand for Fire Truck in Jugsalai Area to Prevent Fire Hazards
मुख्यमंत्री से जुगसलाई में दमकल रखने की मांग

मुख्यमंत्री से जुगसलाई में दमकल रखने की मांग

संक्षेप:

जमशेदपुर के जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू, करनडीह, परसुडीह और सुंदरनगर क्षेत्र के निवासियों ने आग से सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापारी सरवन देविका ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मुद्दे को उठाया है। आग लगने पर इससे लोगों को नुकसान होता है।

Oct 30, 2025 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू, करनडीह, परसुडीह व सुंदरनगर क्षेत्र के निवासियों को आग के प्रकोप से बचने के लिए एक दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए जुगसलाई नगरपरिषद , आर.पी.पटेल स्कूल पानी टंकी या अंचल कार्यालय में अस्थाई तौर पर एक दमकल को 24 घंटे रखना आवश्यक है ताकि आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल लेकर तत्काल मौके पर पहुंच सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेज कर व्यापारी सरवन देबूका ने यह मांग उठाया। सरवन देविका के अनुसार जुगसलाई पानी टंकी में दमकल रखने का सर्वे हुआ था लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं हुई। इससे आग लगने पर लोगों को ज्यादा नुकसान होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।