धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का नाम दिशोम गुरु के नाम पर हो : मूनका
जमशेदपुर में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनाने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए, जो क्षेत्र के विकास में मदद करेगा।

जमशेदपुर, संवाददाता। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कोल्हान) विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसका नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए। यह कदम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विजय आनंद मूनका ने कहा कि शहर की स्थापना को 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। यह देश में स्टील सिटी के नाम से प्रसिद्ध है और झारखंड की आर्थिक राजधानी तथा औद्योगिक नगरी होने के बावजूद इसका विकास अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है।
इसके लिए एयरपोर्ट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। यहां उद्योगों की संख्या हजारों में है, लेकिन हवाई अड्डा नहीं होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं को अध्ययन, मरीजों को इलाज और आम नागरिकों को हवाई यात्रा के लिए रांची या कोलकाता जाना पड़ता है। एयरपोर्ट की अनुपलब्धता ने इस क्षेत्र के विकास को लगभग ठहरा दिया है। एयरपोर्ट बनने से निवेश के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



