डिलीवरी कर्मी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में जियो मार्ट के एक डिलीवरी कर्मी पर हमला हुआ। आरोप है कि उसके सहकर्मी गुरुमुख सिंह ने पत्थर से सिर पर हमला किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

डिलीवरी कर्मी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टीके कॉम्प्लेक्स के पास जियो मार्ट के एक डिलीवरी कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार को हुई घटना में घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया।मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नामदा बस्ती विकास कॉलोनी निवासी सचिन विभार ने बताया कि वह जियो मार्ट में डिलीवरी का काम करता है। आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले गुरुमुख सिंह ने उसे डिलीवरी करने से रोका। इस दौरान टीके कॉम्प्लेक्स के पास गुरुमुख सिंह ने बड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

आवेदन में कहा गया है कि आरोपी ने गाली-गलौज भी की। घटना की सूचना उसने अपने एरिया मैनेजर राजू कुमार को दी। एरिया मैनेजर पर भी धक्का-मुक्की का आरोप लगाया गया है। घटना के समय आरोपी के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।