रेलवे अस्पताल में डॉक्टर के समय से नहीं आने से भड़का आक्रोश

रेलवे अस्पताल में डॉक्टर के समय से नहीं आने से भड़का आक्रोश

संक्षेप:

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की लेट आने की समस्या से रेल कर्मचारियों को जांच और इलाज में कठिनाई हो रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों की नियमित जांच नहीं हो पा रही है। चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया है और शिकायतें पहले भी की गई हैं।

Nov 12, 2025 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे अस्पताल में ज्यादातर डॉक्टर समय से नहीं आते हैं। इससे रेल कर्मचारियों को जांच व इलाज कराने में दिक्कत होती है। जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों की नियमित जांच समय से नहीं हो पाती है। बुधवार को चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के ग्रुप में एक डॉक्टर के नाम के साथ उनके लेट आने की सूचना वायरल है। एक कर्मचारी ने लिखा कि कई दिन दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर नहीं आते हैं और मरीजों को निराश होकर अस्पताल से लौटना पड़ता है। मेंस कांग्रेस ने पहले भी एक डॉक्टर के खिलाफ चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शिकायत कर चुकी है लेकिन अब लेट आने वाले डॉक्टर की सूची बढ़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।