गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 6 आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम
देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आम लोगों से सूचना देने की अपील की है, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।
देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी किया है। घटना के एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते इनाम राशि बढ़ाई गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर सिटी कंट्रोल रूम के नंबर 9411112972 पर तुरंत जानकारी दें।
सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।बताया गया कि पहले इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


