Jamshedpur News: उरांव बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सोने की चेन छीनने का आरोप

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में गणेश मंदिर के पास एक युवक अभिषेक चौधरी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। हमलावर बादल मिंज और उसके साथियों ने अभिषेक की सोने की चेन भी छीन ली। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हुए और उनका इलाज MGM अस्पताल में किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Jamshedpur News: उरांव बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सोने की चेन छीनने का आरोप

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक की सोने की चेन भी छीन ली गई। घायल अभिषेक चौधरी ने थाने में आवेदन देकर बादल मिंज और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अभिषेक चौधरी गढ़ाबासा का निवासी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे वह दो सहयोगियों के साथ उरांव बस्ती में गणेश मंदिर के पास गया था। इसी दौरान बादल मिंज अपने साथियों के साथ पहुंचा और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके शरीर पर 10 टांके लगे। अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी गले की सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।