ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलकर्मी के घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

रेलकर्मी के घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर।परसुडीह के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में मंगलवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला...

रेलकर्मी के घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 06 Dec 2022 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर।परसुडीह के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में मंगलवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। उसका नाम प्रिया साहू है। घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की के परिजनों ने उसके पति सोनू कालिंदी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। जांच करने पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारी हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुंदरनगर केड़ो निवासी प्रिया साहू 3 माह पूर्व स्कूल के घर से निकली, उसके बाद लौट कर नहीं आई। प्रिया परसुडीह थाना क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी निवासी रेलवे में कार्यरत सोनू कालिंदी नाम के युवक से प्रेम करती थी और उसे से उसने विवाह कर लिया था। परिजनों ने जानकारी मिलने पर लोक लिहाज के डर से इस संबंध में ना तो पुलिस से इसकी शिकायत की और ना ही अपने रिश्तेदारों को ही बताया। परिजनों ने बताया कि प्रिया के मोबाइल से परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आत्महत्या की बात बताई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखने के बाद आरोप लगाया कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया और उसके बाद उसके शव को नीचे रखकर गले में फंदा बांध दिया। लड़की के घर वालों ने इस दौरान जमकर हगामा किया और उसके साथ मौके पर ही घक्का मुक्की कर दी। यहां स्थिति बिगड़ता देखकर परसुडीह पुलिस पति सोनू कालिंदी को हिरासत में लेकरथाने ले कर चली गई।

लड़की की मां मीना साहू ने बताया कि तीन माह पहले युवती घर से निकली फिर लौटकर नहींआई। काफी खोजबीन की गई पर युवती का कहीं पता नहीं चल पाया। बस इतनी जानकारी मिली कि बेटी ने शादी कर ली है। आज अचानक फोन कर पता चलता है कि युवती ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि शव देखकर साफ लग रहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीसीआर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी देते हुए डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला के शव की सूचना मिली है जहां जांच पड़ताल के क्रम में वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से संबंधित लग रहा है, फिलहाल हर बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें