मानगो में बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी, पिता पर आरोप
मानगो थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति कलीम और उसके दो साथियों पर घर से गहने और नकदी चुराने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए मेहनत से पैसे और गहने जुटाए थे। पति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जबकि वह काम पर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानगो थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान के पास सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता रेहाना ने अपने ही पति कलीम पर दो साथियों के साथ मिलकर घर से गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। रेहाना घरों में काम कर अपनी बेटी की शादी के लिए गहने और पैसे जुटा रही थी। सोमवार को वह काम पर गई हुई थी। इसी दौरान पति कलीम अपने दो साथियों तन्ना और वसीम के साथ घर पहुंचा। तीनों ने मिलकर अलमारी से झुमका, पायल, सोने की अंगूठी, मेहंदी छल्ला समेत करीब 50 हजार रुपये नकद निकाल लिए और फरार हो गए।शाम
को घर लौटने पर रेहाना को सामान बिखरा मिला और गहने व नकदी गायब थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में पति और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। पीड़िता ने बताया कि लंबे समय से बर्तन मांजकर बेटी की शादी की तैयारी कर रही थी, लेकिन नशे की लत में पति ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तन्ना और वसीम का इलाके में पहले से आपराधिक इतिहास है और दोनों पर कई आरोप लग चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


