गोलमुरी थाना के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी, एक घायल

Feb 11, 2026 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

गोलमुरी थाना के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना में कन्हैया यादव नामक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर मौके से भाग गए हैं। युवक को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डीएसपी और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

गोलमुरी थाना के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी, एक घायल

गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कन्हैया यादव नामक युवक को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि उसे 3 से ज्यादा गोली मारी गई है। घटना के बाद डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।