Jamshedpur News: ओलीडीह में दिनदहाड़े महिला से दो लाख की चेन झपटी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: ओलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से लगभग दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपटी। महिला पूजा करके लौट रही थीं, तभी बदमाशों ने हमला किया और चेन लेकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Jamshedpur News: ओलीडीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाइन में रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कांति देवी पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश उनके पास पहुंचे और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ओलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


