ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकर्मा पूजा नृत्य स्पर्धा में थिरके कोल्हान के डांसर

कर्मा पूजा नृत्य स्पर्धा में थिरके कोल्हान के डांसर

आदिवासी उरांव समाज की ओर से कर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर शनिवार को बिरसानगर में कोल्हान स्तरीय नृत्य स्पर्धा...

कर्मा पूजा नृत्य स्पर्धा में थिरके कोल्हान के डांसर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 09 Sep 2018 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी उरांव समाज की ओर से कर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर शनिवार को बिरसानगर में कोल्हान स्तरीय नृत्य स्पर्धा हुई।

इस स्पर्धा में जमशेदपुर की बिरसानगर, ओल्ड सीतारामडेरा, उलीडीह, सरायकेला-खरसावां की मोसोडीह, चक्रधरपुर की समरेडी, जय धर्मे गुरु, टोंकाटोला धरती आभा, रूंगसाई, चाईबासा की पुलखटू, कुम्हार टोली, बरकतंदाज टोली टीमों ने हिस्सा लिया।

ओहमा विनती (प्रार्थना) के बाद राकेश उरांव ने स्वागत भाषण दिया। टबलू किस्पोट्टा ने कर्मा पर्व और अनूप टोप्पो ने नियम की जानकारी दी। जिरेन जेवियर टोपनो, संजय कच्छप, काजल तिर्की, अंकिता टोप्पो, सूरज गिलुवा अतिथि थे। शालिनी कुजूर, रूपाली भेंगरा और असीम टोप्पो जज थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें