9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी साइबर सुरक्षा

Apr 04, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

हाल ही में केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय स्तर का शोध अध्ययन पूरा किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन खतरों के प्रति जागरूक करना और पाठ्यक्रम को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार बनाना है।

9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी साइबर सुरक्षा

स्कूली बच्चे हाल के दिनों में साइबर बुली, सोशल मीडिया ट्रोल और ऑनलाइन गेमिंग जैसे साइबर अपराध का सामना कर रहे हैं। इसलिए अब डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। इसके लिए हाल ही में केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विस्तृत राष्ट्रीय स्तर का शोध अध्ययन पूरा किया है। इसका मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के छात्रों की डिजिटल आदतों को समझना और उन्हें ऑनलाइन खतरों के प्रति सचेत करना है।

इसी दिशा में 16 से 20 मार्च 2026 तक शोध रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई और अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद शिक्षा जगत के विशेषज्ञों और केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की आंतरिक टीम ने मिलकर शोध के वैचारिक ढांचे, डेटा विश्लेषण और निष्कर्षों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसका उद्देश्य ऐसी व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है, जो न केवल छात्रों को जागरूक करे, बल्कि भविष्य की नीतिगत निर्णयों के लिए ठोस आधार भी प्रदान करे। शोध के दौरान बच्चों से ली गई जानकारी और उनके अनुभवों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि 9वीं से 12वीं तक पाठ्यक्रम उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हो सके। इस रिपोर्ट के आधार पर अब जल्द ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो माध्यमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा को शामिल करने की रूपरेखा तैयार करेगी। यह कदम भविष्य में छात्रों को साइबर अपराधों, फिशिंग और डाटा चोरी जैसे खतरों से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। जमशेदपुर के निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से भी इस शोध के लिए क्वेश्चनायर का जवाब लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूल के स्तर पर ही यह शिक्षा मिलने से छात्र एक जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल नागरिक के रूप में विकसित हो सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।