ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाइबर गिरोह के सरगना महेश पोद्दार ने कोर्ट में किया सरेंडर

साइबर गिरोह के सरगना महेश पोद्दार ने कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद शहर से संचालित साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगना महेश पोद्दार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर...

साइबर गिरोह के सरगना महेश पोद्दार ने कोर्ट में किया सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 17 Jan 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद शहर से संचालित साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगना महेश पोद्दार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस महेश पोद्दार और उसकी महिला मित्र दीक्षा की गिरफ्तारी के लिए मुंबई और राहुल केशरी को पकड़ने के लिए कोलकाता गई थी। हालांकि पुलिस की टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। बिष्टूपुर साइबर थाना की पुलिस द्वारा गठित टीम लगातार महेश के परिवार से पूछताछ कर जानकारियां जुटाने में लगी थी। अब पुलिस महेश को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। महेश से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इधर, गिरफ्तार गिरोह के अन्य सदस्य राहुल मिश्रा को साइबर थाना की पुलिस शुक्रवार को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में राहुल मिश्रा को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने रिमांड लेने की अनुमति दे दी है। अबतक गिरोह के तीन सदस्य पुलिस गिरफ्त में हैं। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी राहुल कुमार मिश्रा को 5 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मानगो के राकेश और धीरज का भी नाम सामने आया था। दोनों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें