
साइबर ठगी मामले में दो लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
संक्षेप: जुगसलाई डि’कोस्टा रोड की निवासी सुमन कुमारी के एचडीएफसी बैंक खाते से 47,442 रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद सुमन ने ठग को फोन करने की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। तीन महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
जुगसलाई डि’कोस्टा रोड की रहने वाली सुमन कुमारी के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ शुरू की है। सुमन कुमारी के एचडीएफसी बैंक खाते से 13 अगस्त को ₹47,442 की ऑनलाइन ठगी की गई थी। तीन महीने की मशक्कत के बाद अब जाकर जुगसलाई थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के क्रम में दो संदिग्धों को चिन्हित किया गया है, जिनसे लेन-देन और कॉल डिटेल्स को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, वे किस बैंक और लोकेशन से ऑपरेट किए जा रहे थे।

फोन कॉल के जरिए हुई ठगी पीड़िता सुमन कुमारी ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, जिसमें बैंक अधिकारी बनकर खाते के वेरिफिकेशन के नाम पर जानकारी ली गई। इसके बाद उनके खाते से रकम गायब हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्होंने उसी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




