बाराद्वारी क्लब हाउस में आयोजित कवि प्रणाम सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर में संगीत संस्था संजीवनी ने बारोद्वारी क्लब हाउस में रवींद्र जयंती पर 'कवि प्रणाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और सदस्यों ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया। नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

जमशेदपुर। संगीत संस्था संजीवनी की ओर से बारोद्वारी क्लब हाउस में रवींद्र जयंती के अवसर पर “कवि प्रणाम” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना बोस ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सदस्यों ने ‘हे नूतन देखा दिक आर बार’ एवं ‘आमार मुक्ति आलॉय आलॉय’ सहित कई लोकप्रिय रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर दर्शको को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में चैतालि दंडपात, सोमा विश्वास एवं अंजना सेनगुप्ता ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने एकल एवं सामूहिक संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
पूरे आयोजन में रवींद्र संगीत और नृत्य की मधुर छटा बिखरी रही तथा उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


