अस्सी घाट पर कथक की प्रस्तुति देंगी मिष्टु मुखर्जी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

वाराणसी के अस्सी घाट पर 8 जून को 'घाट-संध्या' कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक कलाकार मिष्टु मुखर्जी अपनी एकल प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। दर्शकों को कथक की अद्भुत प्रस्तुति और बनारस की सांस्कृतिक आत्मा का अनुभव होगा।

अस्सी घाट पर कथक की प्रस्तुति देंगी मिष्टु मुखर्जी

वाराणसी के पावन अस्सी घाट पर 8 जून को शाम 5 बजे आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘घाट-संध्या’ में जमशेदपुर की प्रसिद्ध कथक कलाकार मिष्टु मुखर्जी अपनी एकल कथक प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन जिला प्रशासन वाराणसी की पहल पर तथा सुबह-ए-बनारस के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति और अध्यात्म की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। गंगा तट की मनमोहक संध्या में कथक की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, लयबद्ध पदचाप और अद्भुत अभिनय दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगा। मिष्टु मुखर्जी अपनी आकर्षक नृत्य शैली और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं।

उनकी प्रस्तुति में पारंपरिक कथक की सुंदरता के साथ बनारस की सांस्कृतिक आत्मा की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों के अनुसार, घाट-संध्या केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कला, भक्ति और भारतीय परंपरा का उत्सव है, जहां देश-विदेश से आए दर्शक भारतीय शास्त्रीय कला की दिव्यता का अनुभव करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।