सीटी स्कैन बंद होने से बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा बंद कर दी गई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अब बाहर जाकर डायग्नोस्टिक सेंटर में सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है। अस्पताल में नई मशीन आने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक यह नहीं आई है।

सीटी स्कैन बंद होने से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहे एक निजी एजेंसी द्वारा सीटी स्कैन की सुविधा बंद कर दी गई है। जिसके बाद से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सीटी स्कैन करने के लिए मरीजों को अब बाहर जाना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल में अपनी मशीन लगनी है लेकिन अभी तक मशीन आई भी नहीं है और यह सुविधा बंद कर दी गई। जानकारी हो कि रोजाना वैसे मरीज जिन्हें इसकी जरूरत होती थी वह अस्पताल में ही दिखाने के बाद यह सुविधा का उपभोग कर लेते थे लेकिन अब इसके लिए उन्हें अलग से आने जाने की व्यवस्था कर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में जाना होगा जिससे उनकी परेशानी भी बढ़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।