
क्रिटिकल मेटल्स पर शोध को एनएमएल व एमईसीएल के बीच हुआ एमओयू
संक्षेप: सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) ने महत्वपूर्ण धातुओं के शोध में सहयोग के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता तकनीकी...
सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) ने क्रिटिकल मेटल्स (महत्वपूर्ण धातुओं) से जुड़े शोध और परियोजनाओं में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता उन परियोजनाओं तक लागू होगा, जो सीएसआईआर-एनएमएल और एमईसीएल संयुक्त रूप से चलाएंगे या एमईसीएल की स्वतंत्र परियोजनाओं में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। प्रमुख सहयोग क्षेत्र क्रिटिकल मिनरल अनुसंधान, खनिज परिशोधन, धातु निष्कर्षण, तकनीकी अंतराल मूल्यांकन, विश्लेषणात्मक एवं क्रियान्वयन सहायता होंगे। यह पहल भारत सरकार के सतत और आत्मनिर्भर खनिज विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसका उद्देश्य विश्लेषणात्मक कौशल में सुधार, ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और संयुक्त अनुसंधान व प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
यह समझौता सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्रिटिकल मिनरल्स एंड मेटल्स के अंतर्गत चल रहे अनुसंधानों को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर इंद्र देव नारायण (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक-सीएमडी एमईसीएल), पंकज पांडे (निदेशक, तकनीकी, एमईसीएल) और डॉ. संदीप घोष चौधरी (निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल) उपस्थित थे। हस्ताक्षर कार्तिक रामचंद्रन (प्रमुख, व्यवसाय विकास एवं वाणिज्य, एमईसीएल) और डॉ. एसके. पाल (मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रमुख, अनुसंधान योजना एवं व्यवसाय विकास, सीएसआईआर-एनएमएल) ने किए। इस अवसर पर सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. डी. मिश्रा, डॉ. अभिलाष और एमईसीएल के अधिकारी श्रीकांत शर्मा, जीएम (एक्सप्लोरेशन) सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




