ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराउरकेला में अपराधियों का सेंदरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

राउरकेला में अपराधियों का सेंदरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

स्मार्ट सिटी राउरकेला में शुक्रवार की रात स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों का सेंदरा कर दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा राउरकेला सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत...

राउरकेला में अपराधियों का सेंदरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 01 Nov 2020 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी राउरकेला में शुक्रवार की रात स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों का सेंदरा कर दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा राउरकेला सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत है। सूचना मिलने पर डीएसपी असीम पंडा, प्लांट साइट थाना प्रभारी अनिल प्रधान सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये हैं। पुलिस इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सागर राय और प्रकाश सेठी शुक्रवार रात ट्रैफिक गेट मार्केट के ऊपर सोये हुए थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो कुछ लोग छत पर चढ़कर दोनों की लाठी-डंडे आदि से पीटने लगे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सागर और प्रकाश के साथियों ने दोनों को शनिवार सुबह इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद सागर राय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश सेठी का इलाज चल रहा है। प्रकाश सेठी की भी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सागर राय के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूचना मिलने पर पुलिस शनिवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो सागर राय की हरकतों से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े