हाईवे किनारे ढाबों पर छापेमारी, दो हिरासत में, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी विभाग ने हाईवे किनारे कई ढाबों पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया और कई अवैध शराब की बोतलें बरामद की गईं। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार देर रात शहर के हाईवे किनारे स्थित कई ढाबों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई ढाबों से अवैध रूप से रखी गई शराब की बोतलें बरामद की गईं। सूत्रों के अनुसार, विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने शहर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों के किनारे संचालित ढाबों की औचक जांच की। जांच के दौरान लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण कक्षों की बारीकी से तलाशी ली गई।
दो ढाबों में बिना वैध अनुमति शराब परोसने के प्रमाण मिलने पर संचालकों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब में कुछ बोतलों पर वैध होलोग्राम नहीं थे, जबकि कुछ की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



