स्टेशन पर अवैध वेंडर को पकड़ने का शुरू हुआ अभियान
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर अवैध खानपान सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। आरपीएफ ने सोमवार को नौ वेंडर को पकड़ा। चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ खानपान सामग्री मुहैया कराने और चलती ट्रेन में अपराध रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन और के साथ खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचने वालों की धरपकड़ का अभियान शुरू हुआ है। आरपीएफ के जवानों ने सोमवार दोपहर तक नौ अवैध वेंडर को पकड़ा है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट के आदेश पर अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है ताकि यात्रियों को स्वच्छ खानपान सामग्री मुहैया कराने के साथ चलती ट्रेन के अपराध पर रोक लगा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


